कबाड़ी को स्कूली किताबें बेचने पर दो बर्खास्त, दो निलंबित – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 कबाड़ी को स्कूली किताबें बेचने पर दो बर्खास्त

बहराइच : परिषदीय विद्यालयों में बंटने आई किताबें कबाड़ी को चार रुपये किलो बेचने के मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विभागीय कार्रवाई की है। बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने मामले में संविदा पर तैनात जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) आशुतोष सिंह और अनुदेशक अतुल कुमार सिंह की सेवा समाप्त कर दी है। इसके साथ ही विभागीय परिचारक शफीक अहमद और आलोक कुमार को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया गया है।

मामला 17 फरवरी का है, जब जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को सूचना मिली कि स्थानीय कबाड़ डीलर दिलशाद अहमद सरकारी किताबों की एक बड़ी खेप ट्रक के जरिए जिले से बाहर भेज रहा है। प्रशासन की सक्रियता के चलते पुलिस टीम ने पड़ोसी लखीमपुर की सीमा में ट्रक को इंटरसेप्ट किया और उसे वापस बहराइच लाया गया। ट्रक के दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि यह माल उत्तराखंड के काशीपुर की एक फर्म को भेजा जा रहा था। ट्रक मुरादाबाद के एक ट्रांसपोर्टर का था।

बीएसए ने बताया कि जिले के छह गोदामों में रखे स्टाक का

भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसमें 13,595 किताबें कम पाई गई हैं। रामगांव थाने में कबाड़ डीलर दिलशाद अहमद और ट्रक मालिक मोहम्मद असलम के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि यह एक गंभीर अपराध है। जांच के लिए प्रशासनिक समिति गठित कर दी गई है। फरार कबाड़ डीलर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इस सिंडिकेट में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment