मानवता के आधार पर शिक्षकों के स्थानांतरण पर होगा विचार, मंत्री

primarymaster.in


राज्य ब्यूरो, जागरण पटनाः शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शुक्रवार को विधान परिषद में बताया कि सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों के स्थानांतरण में मानवता के आधार पर विचार किया जाएगा। इसके लिए कमेटी गठित की गई है, जिसकी रिपोर्ट दस अगस्त तक प्राप्त हो जाएगी। इसके बाद तबादले की प्रक्रिया शुरू होगी। पति-पत्नी, दिव्यांग और महिला शिक्षकों को स्थानांतरण में प्राथमिकता दी जाएगी। आवश्यकता के अनुसार, पुनर्विचार भी किया जाएगा। वह नवल किशोर यादव के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब दे रहे थे। जदयू के

संजीव कुमार सिंह और भाकपा के संजय कुमार सिंह ने भी शिक्षकों को सुविधा के अनुसार स्थानांतरित करने का सरकार से आग्रह किया। मंत्री ने कहा कि अन्य शिक्षकों को भी उनकी सुविधा के आधार पर पदस्थापित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि दो माह में माध्यमिक, इंटर और संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों को अनुदान राशि भेज दी जाएगी। शिक्षा मंत्री विधान परिषद में संजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह और जीवन कुमार के तारांकित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

Bihar news: मानवता के आधार पर शिक्षकों के स्थानांतरण पर होगा विचार, मंत्री

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment