गोरखपुर। कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैदवली बाबू में कार्यरत शबनम निगार (शिक्षामित्र) का आकस्मिक ल निधन हो गया है। उनके पति नूर आलम बांसगांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ठठउर में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश सिंह ने बताया कि शिक्षा मित्र शबनम निगार सरकार की कुछ गलत नीतियों के कारण अवसाद के चलते बीमार चल रही थी। बुधवार शाम को जिंदगी की आखिरी जंग लड़ते लड़ते वो हार गई और हार्ड अटैक स से मृत्यु हो गयी। शिक्षामित्र संगठन ने असमय हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, कि संगठन अपने साथी के परिवार के आर्थिक सह? योग् उपलब्ध रहेगा। शिक्षामित्र संघ इकाई ब्लॉक बांसगांव के ब्लॉक मंत्री अजीत राय ने एक शोक सभा का आयोजन किया जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया गया। इस शोक सभा में केपी सिंह, कृष्ण कुमार, धर्मराज, मुहर्रम अली, सविता राय, कंचन प गोस्वामी सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






