लखीमपुर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के कार्य में लापरवाही बरतना बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों पर भारी पड़ गया है। जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कम्पोजिट विद्यालय उदयपुर महेवा की सहायक अध्यापक मंजू देवी रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इसके अलावा कई अन्य शिक्षकों और शिक्षा मित्रों का मानदेय और वेतन भी रोका गया है। यह कार्रवाई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने उप जिलाधिकारी निघासन की रिपोर्ट के आधार पर की है।
रिपोर्ट के अनुसार मंजू देवी को बीएलओ के रूप में तैनात किया गया था, लेकिन उन्होंने न तो आवश्यक सामग्री प्राप्त की, न ही अपने कार्य का आरंभ किया। कई बार फोन करने के बावजूद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की, जिसके चलते यह कठोर कदम उठाया गया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





