स्कूल के समय बड़े वाहन नहीं चलेंगे

primarymaster.in


 

पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। विद्यालय के समय सड़कों पर बड़े मालवाहकों का परिचालन बंद रहेगा। परिवहन विभाग ने इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का फैसला किया है। परिवहन विभाग ने सभी डीएम, एसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिया है।

माल वाहक वाहनों के परिचालन पर रोक लगाया जाएगाः इसमें कहा गया है कि स्कूल टाइमिंग के दौरान माल ढुलाई करने वाले वैन, ट्रैक्टर, ट्रक सहित अन्य माल वाहक वाहनों के परिचालन पर रोक लगाया जाएगा। सुबह के समय विद्यालय जाने के लिए बड़ी संख्या में बस, वैन आदि सड़कों पर चलते हैं। इसी अवधि में बड़े वाहनों, माल वाहकों, ट्रैक्टर-ट्रकों के परिचालन से परेशानी होती है। उस वक्त सबसे अधिक ट्रैक्टर से दुर्घटनाएं होती हैं। इसमें बालू, गिट्टी और सरिया लदा रहता है। जो बिना यातायात नियम का पालन किये तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते रहते हैं। इससे जाम की समस्या भी पैदा हो जाती है। ऐसे में कभी- कभी बच्चे समय पर स्कूल भी नहीं पहुंच पाते हैं। पिछले दिनों विभागीय समीक्षा में पाया गया है कि सुबह में माल ढुलाई करने वाले वाहनों के परिचालन से स्कूली बच्चों को दिक्कत हो रही है।

■ परिवहन विभाग ने इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का फैसला किया ■ विभाग ने सभी डीएम व एसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश भेजा

पटना के कई इलाकों में परेशानी अधिक

हाल के दिनों में पटना में सबसे अधिक परेशानी दीघा से लेकर नासरीगंज, दानापुर से लेकर सगुना मोड़ और बाइपास के किनारे वाले इलाकों में होती है। बाइपास से सटे में अधिसंख्य स्कूल होने के बावजूद माल ढुलाई वाहन की रफ्तार कम नहीं होती है। यही हाल पूरे प्रदेश में है। कमोवेश सभी जिलों में सुबह के समय बड़े वाहनों के सड़क पर होने से स्कूली बसों के परिचालन में दिक्कतें आ रही हैं। लिहाजा, उन्हें प्रतिबंधित करने की योजना है।

Bihar news: स्कूल के समय बड़े वाहन नहीं चलेंगे

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment