आदेश : प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की अवधि में रविवारीय अवकाश के साथ-साथ अन्य शासकीय अवकाशों में भी यह कार्य निर्बाध रूप से चलता रहेगा – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

कार्यालय-ज्ञाप

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य गतिमान है, जिसके अन्तर्गत बूथ लेविल अधिकारी द्वारा मतदाताओं को गणना प्रपत्रों के वितरण, उनको वापस प्राप्त किये जाने तथा प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।

2-उक्त कार्य में बी०एल०ओ० के कार्यों का पर्यवेक्षण नियुक्त सुपरवाइजर द्वारा किया जा रहा है तथा बी०एल०ओ० की सहायतार्थ अतिरिक्त रूप से अन्य विभागों के कार्मिकों को भी सम्बद्ध किया गया है।

3-आयोग द्वारा निर्धारित उक्त कार्यक्रम समयबद्ध है जिसको निर्धारित समयसीमा के अन्दर पूर्ण कराया जाना अनिवार्य है। ऐसी स्थिति में प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की अवधि में रविवारीय अवकाश के साथ-साथ अन्य शासकीय अवकाशों में भी यह कार्य निर्बाध रूप से चलता रहेगा।

अतः प्रगाढ़ पुनरीक्षण संबंधी कार्यों के दृष्टिगत् दिनांक 30.11.2025 (रविवार) को सभी शासकीय कार्यालय यथावत् खुले रहेंगे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment