नई दिल्ली, । व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल स्नैपचैट जैसे मैसेजिंग ऐप अब बगैर सक्रिय सिम के नहीं चल सकेंगे। सरकार ने यह निर्देश जारी किया है। इससे लोग साइबर ठगों के चंगुल में फंसने से बचेंगे।
दूरसंचार विभाग ने मैसेजिंग वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि बिना सक्रिय सिम कार्ड के उनकी सेवाओं का उपयोग न किया जा सके। नए नियमों के तहत मैसेजिंग ऐप को निश्चित करना होगा कि यूजर का सिम कार्ड ऐप से लगातार 90 दिनों तक लिंक रहे। व्हॉट्सऐप वेब या अन्य मैसेजिंग ऐप का वेब ब्राउजर में उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए सरकार ने अतिरिक्त सुरक्षा की परत जोड़ दी है। अब यह अपने आप छह घंटे में लॉग आउट हो जाएगा। दोबारा लॉग इन के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इससे इन सेवाओं के दुरुपयोग की संभावना कम होगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




