विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में लापरवाही बरतने पर बबीना की शिक्षिका को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी बामौर को सौंपी गई है। एक महीने में जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
एसआईआर कार्यक्रम के तहत चार नवंबर से चार दिसंबर तक बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा निर्वाचकों के घर-घर गणना प्रपत्रों के वितरण और भरने के बाद बीएलओ एप से डिजिटाइजेशन अथवा तहसील स्तर पर प्राप्त कराया जाना है। बीएसए विपुल शिव सागर ने निलंबन आदेश में कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करने पर पाया गया कि मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का संग्रह/डिजिटाइजेशन कार्य में बबीना विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय धर्म का पुरवा के सहायक अध्यापक रूबी गुप्ता द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।
जांच सौंपी, एक माह में देने के निर्देश
प्रकरण की जांच के लिए बामौर विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी श्याम प्रकाश को नियुक्त किया गया है। उन्हें एक सप्ताह के अंदर अध्यापिका को आरोप पत्र प्राप्त कराकर एक महीने में जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए ने बताया कि निलंबन अवधि में शिक्षिका बबीना के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरधा में संबद्ध रहेगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




