प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा प्रस्तावित भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जनवरी या फरवरी में जारी हो पाएगा। आयोग का अभी पूरा ध्यान पीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा की स्क्रूटनी पर है और आगामी वर्ष में होने वालीं भर्तियों का विवरण अभी तैयार नहीं है। ऐसे में अब दो महीने बाद ही कैलेंडर जारी होने की बात कही जा रही है।
पीसीएस के बाद आयोग की सबसे बड़ी एवं बहुप्रतिक्षित पीसीएस-जे, एपीओ एवं आरओ एआरओ की भर्ती लंबे समय से नहीं हुई है। आरओ-एआरओ-2023 की मुख्य परीक्षा 31 जनवरी से
पीसीएस-2026 के साथ पीसीएस जे समेत कई भर्तियों का प्रतियोगियों को है इंतजार
प्रस्तावित है। पीसीएस जे की भर्ती भी तीन वर्ष से नहीं हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी के लिए 2018 में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी जो 2022 में पूरी हो पाई। इसके बाद कोई नई भर्ती नहीं हुई। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की भी 2006 के बाद भर्ती नहीं हुई है।
प्रतियोगी इन भर्तियों की लगातार मांग उठा रहे हैं और उनकी नजर 2026 में संभावित भर्ती परीक्षाओं के कैलेंडर पर है। हालांकि, प्रतियोगियों को अभी इसके लिए दो महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। आयोग ने जनवरी में प्रस्तावित एलटी ग्रेड, प्रवक्ता, पीसीएस-2025 मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है लेकिन नई भर्तियों का अभी विवरण तैयार नहीं हुआ
का है। ऐसे में अभी कैलेंडर जारी होने में दो से ढाई महीने समय लगने की बात कही जा रही है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




