माध्यमिक शिक्षा परिषद के नाम से सोशल मीडिया पर कई फर्जी अकाउंट – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

प्रयागराज। सोशल मीडिया पर सक्रिय साइबर ठगों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के नाम से मिलता-जुलता नाम रखकर कई फर्जी अकाउंट बना लिया है। 

मामले को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गंभीरता से लिया है। परिषद के सचिव भगवती सिंह ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को इस संबंध में पत्र जारी कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सचिव ने पत्र में कहा है कि यदि परिषद के नाम, लोगो अथवा पहचान से मिलते-जुलते किसी भी फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी मिलती है तो उसकी तुरंत रिपोर्ट तैयार कर परिषद को सूचित किया जाए। साथ ही संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ऐसे अकाउंट को रिपोर्ट किया जाए।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment