April OTT Release: मौज में कटेगा समर सीजन! अप्रैल में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये नई सीरीज और मूवीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने की तरह इस मंथ भी सिनेमा जगत की तरफ से एक से बढ़कर एक थ्रिलर आपको देखने को मिलेंगे। सिर्फ थिएटर्स ही नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी लेटेस्ट शोज की बहार आने वाली है। मार्च की तरह अप्रैल भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (April OTT Release 2025) पर मनोरंजन से भरपूर रहेगा, क्योंकि अपकमिंग ओटीटी रिलीज में कई सारी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज और मूवीज के नाम शामिल हैं।
आइए इस लेख में जानते हैं कि साल के चौथे महीने में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म (Upcoming OTT Release) पर कौन-कौन से थ्रिलर आने वाले हैं।
अप्रैल 2025 ओटीटी रिलीज लिस्ट
बदलते समय के साथ-साथ फैंस का सिनेमा देखने का नजरिया भी बदल गया है। अब सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी पर नए-नए शोज को देखने के लिए सिनेप्रेमी काफीि बेताब रहते हैं। इसी आधार पर हम आपके लिए अप्रैल 2025 में ऑनलाइन रिलीज होने वाली अपकमिंग वेब सीरीज और मूवीज की लिस्ट लेकर आए हैं।
फिल्म/सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज डेट
इस तरह से ये वो आने वाली फिल्में और वेब सीरीज हैं, जो इस महीने में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन जगत में धमाल मचाती हुई नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी कुछ की रिलीज डेट की अनाउंंसमेंट होना अभी बाकी है।
छावा की ओटीटी रिलीज का सबको इंतजार
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की ड्रामा पीरियड फिल्म छावा की ओटीटी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिनेमाघरों में रिलीज के करीब 40 दिनों का सफर पूरा करने वाली छावा ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
माना जा रहा है कि 10 अप्रैल से पहले छावा की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर की जा सकती हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA