तम्भुआ (सुलतानपुर) : क्षेत्र के वैनी कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर प्रधान पति से अभद्रता करने और बच्चों को स्कूल के गेट के अंदर बंद करने का आरोप है। इस घटना से संबंधित कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित है।
सामने आए वीडियो में प्रधानाध्यापिका प्रतिभा त्रिपाठी बच्चों को गेट के अंदर बंद कर बाहर जाती दिख रही हैं। वीडियो में बच्चे उनसे गेट खोलने का अनुरोध करते हुए भी सुनाई दे रहे हैं, लेकिन वह गेट नहीं खोलती हैं। एक अन्य वीडियो में एक बाहरी व्यक्ति बच्चों की पिटाई करता नजर आ रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि शिक्षामित्र उसे रोकने का प्रयास कर रही हैं। वीडियो भी बना रही हैं, लेकिन विद्यालय का अन्य स्टाफ इस घटना को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। हालांकि
अपडेटमार्ट्स ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि वहां एमडीएम को लेकर ग्राम शिक्षा समिति में विवाद है, जिसकी जांच 11 फरवरी को करके रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी है। शनिवार को दोपहर बाद भी स्कूल में कुछ विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत हमें देर शाम को मिली थी। सोमवार को इसकी जांच करूंगा, जो दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
दोपहर अवकाश के बाद कुछ बच्चे बाहर जा रहे थे। मैंने बच्चों को विद्यालय कैंपस के अंदर करते हुए सुरक्षा की दृष्टिकोण से बाहर से गेट बंद कर दिया। ताकि कोई बाहरी न आये और बच्चे बाहर न जाने पाएं। कुछ महिलाएं आकर अराजकता फैलाने लगीं।
प्रतिभा त्रिपाठी, प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय वैनी
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




