शिक्षिका ने छात्रा से लगवाई उठक-बैठक, हालत बिगड़ी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

सिधौली (सीतापुर),

बहादुरपुर स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा को सवाल का जवाब न दे पाने पर शिक्षिका ने सौ उठक-बैठक लगवा दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। छात्रा बुखार और दर्द से तड़प रही है। छात्रा के पिता का आरोप है कि इससे पूर्व भी उसकी बेटी को एक अन्य शिक्षिका ने सिर झुकाकर इतना पीटा था कि उसकी हालत बिगड़ गई थी। पीड़ित ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

सिधौली के मोहल्ला बहादुरपुर निवासी राजेंद्र भार्गव ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी आठ वर्षीय बेटी गौरी निजी स्कूल में कक्षा 2 की छात्रा है। आरोप है कि 12 फरवरी 2026 को क्लास में प्रश्न का उत्तर न दे पाने के कारण एक शिक्षिका ने मासूम छात्रा को सौ उठक-बैठक लगवाई। वह चक्कर खाकर वह क्लास में ही गिर गई। घर पहुंचने पर बालिका को तेज बुखार आ गया और वह दर्द से तड़पने लगी। डरी छात्रा ने स्कूल जाने

से इंकार कर दिया है। पीड़ित पिता ने बताया कि इस स्कूल में उनके बच्चे के साथ दूसरी बार ऐसी घटना हुई है। 15 दिन पहले भी रीजनिंग और कंप्यूटर की शिक्षिका ने बच्ची को सिर झुकाकर इस कदर पीटा था कि उसकी आंख में पेंसिल लगते लगते बची थी। कई दिनों तक आंख में सूजन बनी रही।

उस समय प्रधानाचार्य से मौखिक शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। पीड़ित ने एसडीएम से मांग की है कि दोषी शिक्षिकाओं और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। परिजनों के मुताबिक एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जांच करने की बात कही है। वहीं स्कूल प्रबंधक का कहना है कि छात्रा को मात्र 10 बैठक लगवाई गई है जिसका प्रमाण सीसीटीवी कैमरे में है। 100 उठक-बैठक लगवाने के आरोप मनगढ़ंत हैं।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment