शिक्षा मंत्री से मिले शिक्षक

primarymaster.in

Updated on:


पटना। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से सोमवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला।

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विधानमंडल सत्र के बाद वे उनसे प्रत्येक मुद्दे पर बात करेंगे और शिक्षकों की समस्याओं निराकरण करेंगे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व 102 वर्षीय शिक्षक नेता ब्रजनंदन शर्मा ने किया। श्री शर्मा बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हैं। प्रतिनिधिमंडल की 20 सूत्री मांग में ऑनलाइन हाजिरी पर तत्काल रोक, नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा, विद्यालय संचालन की अवधि 10 से चार करने, विद्यालयों की अवकाश तालिका के निर्माण का दायित्व पूर्व की भांति जिला शिक्षा पदाधिकारियों को देने, नियम में छूट देते हुए सेवाकाल में मृत शिक्षकों के आश्रितों की अनुकंपा पर नियुक्ति, ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों से लिये गये कार्य के बदले अर्जितावकाश देने, साक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों को प्रोन्नति एवं सेवा निरंतरता का लाभ देते हुए विशिष्ट शिक्षक के पद पर नियुक्ति शामिल है। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के महासचिव घनश्याम यादव, उपमहासचिव मनोज कुमार एवं कोषाध्यक्ष अयोध्या पासवान शामिल थे।

Bihar news: शिक्षा मंत्री से मिले शिक्षक

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment