संचार साथी पोर्टल का 15.5 करोड़ लोगों ने किया इस्तेमाल,24.46 लाख व्हाट्सएप अकाउंट बंद – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

संचार साथी पोर्टल का 15.5 करोड़ लोगों ने किया इस्तेमाल, फर्जी कॉल की संख्या 97 प्रतिशत घटी धोखाधड़ी के संदेह में 24.46 लाख व्हाट्सएप अकाउंट बंद

नई दिल्ली। देशभर में फर्जी कॉल्स की संख्या में 97% की कमी आई है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को मीडिया बातचीत में यह खुलासा किया। पहले प्रतिदिन 1.35 करोड़ फर्जी कॉल्स आते थे, लेकिन अब इनकी संख्या मात्र 3 लाख रह गई है।

सिंधिया ने बताया कि धोखाधड़ी की गतिविधियों के संदेह में 5.1 लाख मोबाइल हैंडसेट ब्लॉक कर दिए हैं और 24.46 लाख व्हाट्सएप अकाउंट बंद कर दिए हैं। संचार साथी पोर्टल का उपयोग देशभर में 15.5 करोड़ नागरिकों की ओर से किया गया है, जो डिजिटल सुरक्षा पहल में एक प्रमुख मील का पत्थर है। उन्होंने कहा

कि बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी वाले मैसेजिंग अभियानों को रोकने के लिए 20,000 बल्क एसएमएस भेजने वालों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। व्यक्तिगत सीमा से अधिक उपयोग पर 1.75 करोड़ फोन नंबर रद्द किए, जबकि टेलीकॉम सिम सब्सक्राइबर सत्यापन के लिए एआई व चेहरे की पहचान संचालित प्रणाली का उपयोग करके अतिरिक्त 82 लाख मोबाइल कनेक्शन काट दिए गए हैं। एजेंसी

5.07 लाख गुम हुए मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) सुविधा ने 35 लाख से ज्यादा खोए या चोरी हुए मोबाइलों को सुरक्षित किया है। इनमें से 21.35 लाख उपकरणों का पता लगा लिया गया है और 5.07 लाख बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिया गया है। संचार मंत्रालय की बैठक में शामिल हुई तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो की निदेशक शिखा गोयल ने बताया कि तेलंगाना पुलिस ने 2023 में सीईआईआर को अपनाया था, जिसकी मदद से 28,000 मोबाइल फोन रिकवर करके नागरिकों को वापस किए हैं।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Telegram
WhatsApp
WhatsApp